ज्वालामुखी के हटली, गुम्मर में दुकान में आगजनी, आठ लाख पचास हजार का नुक्सान
ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत हटली, गुम्मर क्षेत्र में एक दुकान में कथित तौर पर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में लगभग आठ लाख पचास हजार रुपए का भारी नुक्सान होने की बात कही गई है।
पीड़ित दुकानदार राजेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में अश्मित कुमार समेत परिवार के छह अन्य सदस्यों पर उनकी दुकान में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आग किन कारणों से लगी और इस घटना में आरोपितों की क्या भूमिका रही है। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस तमाम तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।










