वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल जारी, मांगें पूरी न होने पर विधानसभा कूच की चेतावनी

पठानकोट में पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल जारी, मांगें पूरी न होने पर विधानसभा कूच की चेतावनी

​पठानकोट बस स्टैंड पर पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी गई है। यूनियन नेताओं और कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका

यह संघर्ष और हड़ताल लगातार जारी रहेगी। यूनियन के प्रधान जोगिंदर पाल लालवी ने जानकारी दी कि उनकी मुख्य मांगों में कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं को पक्का करना तथा हड़तालों के दौरान कर्मचारियों पर जारी किए गए विभागीय पत्रों को रद्द करना शामिल है। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री के साथ कई दौर की बैठकों और आश्वासन के बावजूद धरातल पर कोई समाधान नहीं निकला है,

जिसके कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। एक अन्य कर्मचारी कमल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। यदि आगामी 29 तारीख तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो कर्मचारी मोहाली जाकर विधानसभा का घेराव और कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!