पठानकोट को स्वच्छ बनाने की अनूठी पहल: सृजन गुप्ता ने शहर को भेंट किए नए पोर्टेबल शौचालय
पठानकोट को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की मुहिम के तहत युवा समाजसेवक सृजन गुप्ता ने एक नया सराहनीय कदम उठाया है। शहर के खत्री भवन और एबरोल नगर श्मशान घाट के नजदीक नए पोर्टेबल शौचालय भेंट किए गए हैं।
इन दो नए शौचालयों को शामिल करने के बाद अब तक शहर में कुल छह स्थानों पर यह सुविधा मिल चुकी है, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। केवल स्वच्छता ही नहीं, बल्कि ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम के तहत सृजन गुप्ता अब तक 10,000 से अधिक लोगों के निःशुल्क बीमा भी करवा चुके हैं।
पठानकोट को बेहतर और सुंदर बनाने का यह निस्वार्थ प्रयास वाकई हर शहर के लिए एक मिसाल है।











