वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: ड्रग्स के खिलाफ जान गंवाने वाले परिवारों से की मुलाकात, शाम को लुधियाना में करेंगे रावण दहन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: ड्रग्स के खिलाफ जान गंवाने वाले परिवारों से की मुलाकात, शाम को लुधियाना में करेंगे रावण दहन

​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत करते हुए उन्होंने गुरदासपुर के माड़ी पन्नुआ गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने बिक्रमजीत सिंह के परिवार से करीब 15 मिनट तक मुलाकात की।

बिक्रमजीत सिंह की ड्रग्स का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने गृह मंत्री को अपनी मांगें लिखित रूप में सौंपी, जिसके बाद वह संगरूर के लिए रवाना हो गए।

​संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तूर बंजारा गांव में अमित शाह का अगला पड़ाव रहा, जहां उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा। इसके बाद गृह मंत्री मानसा पहुंचे और ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के घर गए। झोटा की भी ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने पर हत्या कर दी गई थी। मानसा के एक लोकल पार्क में उन्होंने झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे का अंतिम पड़ाव लुधियाना है, जहां वह शाम को दरेसी ग्राउंड में आयोजित शहर के सबसे बड़े दशहरा मेले में शामिल होंगे और रावण का पुतला जलाएंगे

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!