वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में विजयादशमी की तैयारियां: लमीनी स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन, 150 स्थानों पर जलेगा रावण

पठानकोट में विजयादशमी की तैयारियां: लमीनी स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन, 150 स्थानों पर जलेगा रावण

​पठानकोट में इस बार विजयादशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसके तहत शहर और आसपास के करीब 150 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। मुख्य जिला स्तरीय दशहरा कार्यक्रम हर बार की तरह इस बार भी लमीनी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, मंत्री और कई प्रमुख नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

​इस वर्ष लमीनी स्टेडियम में सजाए गए रावण की कुल ऊंचाई 60 फीट रखी गई है, साथ ही रावण के पुतले की आंखों और मुकुट में भी विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। बजरंग नाटक क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं और स्टेडियम में पुतले खड़े कर दिए गए हैं। इस भव्य आयोजन में हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका पूनम भारद्वाज अपनी प्रस्तुति से समा बांधेंगी और कार्यक्रम शाम 4 बजे से आरंभ होगा।

​दशहरा कमेटी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन पंसोत्तरा ने बताया कि इस बार पुतलों को इस तरह तैयार किया गया है कि रावण की आंखों से रोशनी निकलेगी और मुकुट से अनार की तरह चिंगारियां छूटेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पठानकोट जिले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, विधायक अश्विनी शर्मा, सृजित गुप्ता और क्लब के चेयरमैन एडवोकेट रविंदर ठाकुर शिरकत करेंगे। दर्शकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

इसके अलावा, पठानकोट के रामलीला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर भी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन और मेलों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!