वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ब्यास नदी में डूबे 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव चंबापत्तन के पास बरामद, दो दिन पहले चामुखा मंदिर के पास हुए थे लापता

ब्यास नदी में डूबे 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव चंबापत्तन के पास बरामद, दो दिन पहले चामुखा मंदिर के पास हुए थे लापता

​पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत चामुखा मंदिर के पास ब्यास नदी में नहाते समय लापता हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग रमेश शर्मा पुत्र चितराम, निवासी डोडगी, उपमंडल बंगाणा, जिला ऊना का शव आखिरकार दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद चंबापत्तन के पास से बरामद कर लिया गया है। रमेश शर्मा दो दिन पहले प्रसिद्ध चामुखा मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे और मंदिर में दर्शन करने से पहले ब्यास नदी में उतरे थे, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण वह अचानक लापता हो गए थे।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत नदी में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके तहत लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को चंबापत्तन के पास नदी से ढूंढ निकाला गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम करवाने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है, जिससे उनके पैतृक गांव डोडगी और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!