वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भव्य शुभारंभ: लक्ष्मी कला मंदिर में रामलीला का मंचन शुरू, पार्षद अभी शर्मा ने काटा रिबन

भव्य शुभारंभ: लक्ष्मी कला मंदिर में रामलीला का मंचन शुरू, पार्षद अभी शर्मा ने काटा रिबन

​शहर के लक्ष्मी कला मंदिर में आयोजित रामलीला के मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के उद्घाटन अवसर पर पार्षद अभी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ शाह सिकंदर यूथ क्लब के तमाम साथी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

​कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद अभी शर्मा द्वारा रिबन काटकर की गई। इसके पश्चात उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों और आयोजकों को रामलीला के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों, जीवन मूल्यों और उनके द्वारा स्थापित मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रभु राम के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश फैलाएं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!