वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट की बेटियों ने ‘खेल वतन पंजाब दियां’ में चमकाया जिला का नाम, कुश्ती में जीते पदक

पठानकोट की बेटियों ने ‘खेल वतन पंजाब दियां’ में चमकाया जिला का नाम, कुश्ती में जीते पदक

​पठानकोट के लमीनी स्टेडियम में आयोजित पंजाब राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में पठानकोट की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘खेल वतन पंजाब दियां’ के तहत कुश्ती में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इन मुकाबलों में जिले की युवा रेसलर राधिका ने 21 से 30 आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा ने इसी आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग और अपने कोच को दिया है।

​कोच ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके सेंटर के बच्चे अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी या अन्य कार्य करने के बाद भी समय निकालकर पूरी निष्ठा और लगन के साथ खेल का अभ्यास करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने राज्य स्तर पर पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस शानदार उपलब्धि से न केवल पठानकोट का मान बढ़ा है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी खेलकूद से जुड़कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!