वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: पोंग बांध की लहरों पर शुरू हुई इंटर कॉलेज कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप, 14 कॉलेजों के युवा दिखा रहे हैं हुनर

AMI News: पोंग बांध की लहरों पर शुरू हुई इंटर कॉलेज कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप, 14 कॉलेजों के युवा दिखा रहे हैं हुनर

​हिमाचल प्रदेश के महाराणा प्रताप सागर यानी पोंग बांध की लहरों पर इन दिनों खेलों का रोमांच देखने को मिल रहा है, जहां अंतर महाविद्यालय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ी पानी की लहरों के बीच अपने हुनर और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

​वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अंतर्गत आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 14 कालेजों की कुल 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें महिला वर्ग की 10 और पुरुष वर्ग की 11 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत का जज्बा, बेहतरीन तालमेल और आगे बढ़ने का पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है।

​प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य और समाजसेवी रघुवीर पठानिया ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

​वहीं, महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य कामाक्षी लुंबा ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच बताया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। इस चैंपियनशिप का समापन 15 अक्टूबर को होगा, जिसमें फतेहपुर के विधायक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पोंग बांध की लहरों पर सजा यह खेलों का मंच युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ-साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश भी दे रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!