नालागढ़-नंगल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन अंतर्गत नालागढ़-नंगल मार्ग पर जिंदल कंपनी के समीप एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मार्ग से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो ग
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भांगला (नालागढ़) निवासी सूरज कुमार, पुत्र महिंद्र सिंह के रूप में हुई है। सूरज अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहा था कि तभी जिंदल कंपनी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण और दर्दनाक थी कि सूरज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एवं कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजकर मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।











