वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दियोली बालियां छीनने के मामले में दो अंतर्राज्यीय स्नैचर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

दियोली बालियां छीनने के मामले में दो अंतर्राज्यीय स्नैचर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

​ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के दियोली गांव में एक महिला से सोने की बालियां छीनने की वारदात को गगरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और आरोपी द्वारा घटना के समय पहनी गई कमीज भी जब्त कर ली गई है।

​घटना के तुरंत बाद हरकत में आई गगरेट पुलिस ने एसएचओ रमेश चंद के नेतृत्व में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों के पंजाब के तलवाड़ा की ओर भागने का सुराग मिला। आगे की राह स्पष्ट न होने पर पुलिस ने अपना खुफिया नेटवर्क सक्रिय किया और इनपुट के आधार पर कांगड़ा जिले की जसवां-कोटला तहसील के बरनाली गांव में दबिश देकर पहले आरोपी शिव कुमार निवासी बरनाली को काबू किया। शिव कुमार से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर जिले के भंबो थार (तलवाड़ा) गांव में रेड मारकर दूसरे आरोपी अनुराग चौधरी उर्फ भोंगा (मूल निवासी रिहाड़ी कुठेड़ा, कांगड़ा) को भी धर दबोचा।

​मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गगरेट थाना लाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी, ताकि महिला से लूटी गई सोने की बालियां बरामद की जा सकें। इसके अलावा पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी अन्य चोरी या स्नैचिंग की घटना में शामिल रहे हैं या नहीं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!