पठाकोट में टेडएक्स कैलोडोनियन का चौथा अध्याय शुरू, 14 देशों के प्रतिनिधि और दिग्गज हस्तियां ले रही हैं हिस्सा
पठाकोट में आगामी 11 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन टेडएक्स कैलोडोनियन का चौथा अध्याय टांगू रोड स्थित सरोवर होटल में भव्य रूप से शुरू होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इस बार 14 देशों के प्रतिनिधि और दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस आयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री (जो दोबारा प्रधानमंत्री पद के लिए नामित हुए हैं),
यूके के रक्षा मंत्री, यूरोपीय संसद के सदस्य, यूरोपीय आयोग के बड़े अधिकारी, फिनलैंड और स्वीडन के मंत्री, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन हिंदुस्तान के अध्यक्ष, तथा सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर, दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बीएसएफ के पूर्व डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत कर रही हैं।
शाहरुख खान के गाने “आज जमीन पे उतरे सारे सितारे” की तर्ज पर इस बार पठाकोट की धरती पर दुनिया भर से नामी गिरामी चेहरे पठाकोट की कहानियां सुनने और यहां के इतिहास व संस्कृति से जुड़ने आ रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में विभिन्न सत्रों के दौरान मेहमान अपने विचार और अनुभव पठाकोट की जनता के साथ साझा करेंगे।











