वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खड्डी पुल क्षेत्र में गंदगी का अंबार, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल

खड्डी पुल क्षेत्र में गंदगी का अंबार, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल

​खड्ड पुल से लमीनी की ओर जाने वाले रास्ते पर साफ-सफाई के बावजूद लोगों द्वारा भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा फैला दिया गया है। इस क्षेत्र में एक स्कूल भी स्थित है जहां रोजाना बच्चे प्लेग्राउंड में खेलते हैं। यहीं पास में एक नहर बनी हुई है और भारी गंदगी व कूड़े के कारण उठने वाली बदबू से बच्चों में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल परिसर में रहकर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।

​इससे पहले स्वच्छ सिटी मिशन टीम द्वारा यहां स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया था और सड़क की पूरी तरह सफाई की गई थी। इसके बावजूद लोगों ने दोबारा भारी कचरा फैला दिया है, जिससे आवाजाही करने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग पर आसपास दुकानें और अस्पताल भी मौजूद हैं, फिर भी हालात बद से बदतर बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों और छोटे बच्चों का इस गंदे माहौल में रहना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई या स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!