वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नूरपुर में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

नूरपुर में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

​नूरपुर के कंडवाल में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद और कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चंदा चोरी से लेकर वोट चोरी तक, भाजपा ने हर स्तर पर चोरी की है। उन्होंने अपने संबोधन में नीट पेपर लीक और राम मंदिर के नाम पर दिए गए चंदे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े राम मंदिर के नाम पर लोगों ने अपनी श्रद्धा से चंदा दिया, लेकिन इसको लेकर भी कई सवाल उठे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस राम के नाम पर भाजपा सत्ता में आई है, उसी राम के नाम पर वह सत्ता से बाहर भी होगी।

​कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला प्रभारी सतपाल रायजादा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएं। वहीं, सह-प्रभारी यशवन्त खन्ना ने दावा किया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। इसके अलावा, पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं और आगामी चुनाव में कांग्रेस का झंडा बुलंद किया जाएगा। इस आयोजन से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नागणी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!