नहर किनारे छापेमारी: 1000 लीटर लाहन और नाजायज शराब बरामद
बटाला:कस्बा अलीवाल में नहर के किनारों से हजारों लीटर लाहन और नाजायज देसी शराब बरामद होने का समाचार मिला है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर दीपक पराशर और स्टार वाइन के जीएम सुखराज ने संयुक्त तौर पर बताया कि आज अलीवाल पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा नाजायज शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध चलाई गई विशेष मुहिम के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कस्बा अलीवाल नहर के किनारे छापेमारी की गई।
इस दौरान एक्साइज विभाग ने वहां से 1000 लीटर लाहन और 75 बोतलें नाजायज देसी शराब बरामद की, जो लावारिस हालत में मिली है। उक्त एक्साइज इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि बरामद की गई लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह लाहन व नाजायज शराब किसकी है, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।










