वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नूरपुर में उपमंडल स्तरीय योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

नूरपुर में उपमंडल स्तरीय योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

​नूरपुर में उपमंडल स्तरीय योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने की। बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

​बैठक के दौरान नूरपुर उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों से लंबित विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और उन्हें पूरा करने में आ रही अड़चनों व समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।

​विधायक भवानी सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विकास कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

​समीक्षा के दौरान विभागों के आपसी समन्वय और तालमेल को बेहतर बनाने पर भी बल दिया गया, ताकि अंतर्विभागीय अड़चनों के कारण विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके साथ ही, विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर समाप्त कर उनका विधिवत उद्घाटन करने और उन्हें जनता को समर्पित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!