कब रफ्तार पकड़ेगा ढाकी पुल का निर्माण? अधूरा ओवरब्रिज लोगों के लिए बना परेशानी का सबब
जम्मू-जालंधर हाईवे पर स्थित ढाकी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लंबे समय से आधा-अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि इस निर्माण स्थल पर न तो कोई संबंधित इंजीनियर या कर्मचारी मौजूद रहता है और न ही प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई सुध ली जा रही है।
निर्माण कार्य अधूरा होने और इसकी सुस्त रफ्तार के चलते न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में गंदगी भी फैल रही है जिससे आम जनता बेहद त्रस्त है। जनता और स्थानीय लोग अब यह सवाल पूछने पर मजबूर हैं कि इस अधूरे पड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिर कब तक पूरी तरह से बनकर तैयार होगा।











