वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के अबरोल नगर रोड पर गौशाला के पास कचरे के ढेर और बंद पड़ी नहर बनी जी का जंजाल, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

पठानकोट के अबरोल नगर रोड पर गौशाला के पास कचरे के ढेर और बंद पड़ी नहर बनी जी का जंजाल, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

​पठानकोट के अवरोल नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गौशाला के पास फैली गंदगी और भारी कचरे ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर लगे कचरे के ढेरों के कारण पास की नहर पूरी तरह से बंद हो चुकी है, जिससे इलाके में भारी जलभराव और गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

​इस रास्ते से प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों को भयंकर दुर्गंध और बदबू के बीच से गुजरना पड़ता है। स्थिति इतनी बदतर है कि यहां एक पल के लिए भी खड़ा होना मुमकिन नहीं है। स्थानीय निवासियों और रोजाना आवाजाही करने वालों का कहना है कि इस मार्ग से निकलना किसी संघर्ष से कम नहीं है, क्योंकि यहां कचरे के कारण सड़क पर पैर रखना भी दूभर हो गया है।

​यह मार्ग सीधे अबरोल नगर की ओर जाता है, जहां हर रोज हजारों लोग सफर करते हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर यह भारी मात्रा में कचरा आ कहां से रहा है? कुछ लोग और असामाजिक तत्व यहां खुलेआम कचरा फेंककर गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि उन्हें यह अच्छी तरह मालूम है कि गंदगी और गंदे पानी से कई खतरनाक बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है।

​स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह स्थिति संबंधित विभाग की घोर लाचारी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि इस क्षेत्र को एक तरह से ‘डंपिंग जोन’ बना दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर अपील की है कि इस डंपिंग जोन से मुक्ति दिलाई जाए, यहां कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को इस नरकीय जीवन से राहत मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!