वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: 300 सफाई कर्मचारियों की भर्ती में देरी पर गरमाया मामला, यूनियन ने प्रशासन को दी चेतावनी

पठानकोट: 300 सफाई कर्मचारियों की भर्ती में देरी पर गरमाया मामला, यूनियन ने प्रशासन को दी चेतावनी

​पठानकोट नगर निगम में 300 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला एक बार फिर गरमा गया है। यूनियन ने भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर नगर निगम और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 300 कर्मचारियों की भर्ती से जुड़ा पत्र नगर निगम को काफी समय पहले मिल चुका है, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

​यूनियन के प्रतिनिधि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, जहां उन्हें जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया गया था। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जयश कुमार ने बताया कि नगर निगम में 300 बंदों की प्रमाणगी और सरकार की ओर से मंजूरी आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अफसर साहिबान की तरफ से काफी ढिलाई बरती जा रही है।

​इस संबंध में कमिश्नर मैडम पल्लवी जी से भी मुलाकात की गई है, जिन्होंने जल्द ही इस भर्ती को पास करके प्रमाणित करने का आश्वासन दिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि भर्ती में और अधिक देरी हुई, तो इसका खामियाजा नगर निगम प्रशासन को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि कर्मचारी पहले ही काफी रोष में हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!