चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में एचपीएनआरसी की टीम ने बीएससी नर्सिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.”
चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में एचपीएनआरसी की टीम ने बीएससी नर्सिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में एनपीएनआरसी की रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पा और सदस्य डॉ. वीणा शामिल रहीं।
कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने भी इस दौरान अपनी मौजूदगी दिखाई और टीम ने नर्सिंग की कक्षाओं, लैब, लाइब्रेरी तथा विद्यार्थियों को दी जा रही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की जानकारी लेने के साथ-साथ जरूरी रिकॉर्ड और अन्य सुविधाओं का मुआयना किया।
इस दौरान कॉलेज प्रशासन के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई और ट्रेनिंग को बेहतर बनाने को लेकर बातचीत की गई। डॉ. पंकज गुप्ता ने टीम को कॉलेज और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी दी और बताया कि विद्यार्थियों को अच्छी पढ़ाई और बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस मौके पर रमेश शर्मा, गज्जन ठाकुर, तनुजा और रीना सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।











