वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी जासूसी रैकेट में एक और गिरफ्तारी, हनीट्रैप के जाल में फंसे थे आरोपी

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी जासूसी रैकेट में एक और गिरफ्तारी, हनीट्रैप के जाल में फंसे थे आरोपी

​कठुआ:पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिए गए ट्रक ड्राइवर और सह-ड्राइवर के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने उनके एक और साथी को भी दबोच लिया है। पकड़ा गया यह नया आरोपी कठुआ का रहने वाला है, जो जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लखनपुर में यात्रियों को भल्ले बेचने का काम करता था।

​जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि इससे पहले हिरासत में लिए गए कठुआ के बरनोटी इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय ट्रक ड्राइवर और 25 वर्षीय सह-ड्राइवर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) द्वारा बिछाए गए हनीट्रैप के जाल में फंसकर जासूसी कर रहे थे।

​सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है ताकि उनके अन्य संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!