वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शाहपुरकंडी में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में एसी-फ्रिज और टेंपू बरामद

​शाहपुरकंडी में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में एसी-फ्रिज और टेंपू बरामद

​शाहपुरकंडी पुलिस ने केएलएम स्कूल के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है और सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार के इस गोदाम में हुई चोरी के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं.

​एसएसपी पठानकोट और एसपी इन्वेस्टिगेशन के दिशा-निर्देशों तथा एसएचओ शाहपुरकंडी मोहित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और जमीनी सुरागों के आधार पर इस मामले की तह तक पहुंचकर आरोपियों को दबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 25 एसी यूनिट, 10 वॉशिंग मशीन, 10 फ्रिज, 4 कूलर और 1 गीजर शामिल है. इसके अलावा चोरी का सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तीन-पहिया टेंपू भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

​पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक उर्फ गब्बर है, जो पहले भी इन दुकानों पर काम कर चुका था और गोदाम की अंदरूनी गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ था. उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस ने जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें फकीर चंद, दीपक कुमार, अमृत पाल, संदीप उर्फ मौ (जो गाड़ी चलाकर सामान ढोने में मदद करता था), राहुल शर्मा, अभि और मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक उर्फ गब्बर शामिल हैं. इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं.

​इस संबंध में एसएचओ मोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी आरोपी मिलकर एक गिरोह के रूप में काम कर रहे थे. गिरोह के कुछ अन्य फरार साथियों की पहचान भी कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!