वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ज्वालामुखी मंदिर आत्मदाह मामला: राजस्थान के रामदास की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत

ज्वालामुखी मंदिर आत्मदाह मामला: राजस्थान के रामदास की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत

​हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार शाम को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने वाले राजस्थान के व्यक्ति की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ निवासी रामदास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रामदास गुरुवार को मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था, जहां उसने अचानक यह खौफनाक कदम उठाया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

गंभीर हालत में उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!