वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब में बिजली कटों पर गरमाई सियासत: अकाली दल का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, फूंके पुतले

पंजाब में बिजली कटों पर गरमाई सियासत: अकाली दल का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, फूंके पुतले

​शिरोमणि अकाली दल ने सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर प्रदेशभर में किया जोरदार प्रदर्शन; सरकार के कुप्रबंधन पर उठाए तीखे सवाल

​पठानकोट: पंजाब में बिजली कटौती और चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। राज्य में लगातार लग रहे लंबे पावर कटों से त्रस्त होकर शिरोमणि अकाली दल ने आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सख्त निर्देशों के बाद आज पूरे प्रदेशभर में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की वर्तमान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और रोष मार्च निकाले।

​बिजली संकट को लेकर अकाली दल अब पूरी तरह सड़कों पर उतर आया है। राज्य के अलग-अलग जिलों और विधानसभा हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घंटों लंबे बिजली कटों से आम जनता, छोटे दुकानदार, और कारोबारी बेहद परेशान हैं, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है।

​अकाली नेताओं ने पिछली अकाली सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके समय में पंजाब को ‘पावर सरप्लस’ (बिजली सरप्लस) राज्य बनाया गया था, जबकि मौजूदा सरकार के निकम्मेपन और कुप्रबंधन के कारण आज बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप हो चुकी है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो इस आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

​इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार को घेरा। उनका कहना था कि बिजली राज्य के लोगों की बुनियादी जरूरत है। यदि इंडस्ट्री को कट लगेगा तो रेवेन्यू घटेगा, यदि किसानी को कट लगेगा तो अन्नदाता प्रभावित होगा, और यदि आम नागरिकों को कट लगेगा तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। आज स्थिति यह है कि समाज का हर वर्ग इस सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर बैठने को मजबूर है।

​जिला प्रधान एवं हल्का इंचार्ज पठानकोट, सरदार सुरिंदर सिंह मिंटू की अध्यक्षता में हुए इस रोष प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि अगर आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो जनता आने वाले चुनावों में इसका जवाब वोट के जरिए देगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!