वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट की बसंत कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो से त्रस्त लोग, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

पठानकोट की बसंत कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो से त्रस्त लोग, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

​पठानकोट के सैली रोड स्थित बसंत कॉलोनी में पिछले तीन महीनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में गंदा पानी फैल रहा है। इस गंभीर समस्या के कारण पूरे इलाके में बदबू का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीवरेज के गंदे पानी के कारण पीने का पानी भी दूषित हो चुका है, जिससे बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों में पेट दर्द, बुखार जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब लोग नगर निगम कार्यालय शिकायत लेकर जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि यह इलाका ट्रस्ट के अधीन आता है।

ट्रस्ट और नगर निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर मामला उलझा हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवरेज की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मौके पर ही धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!