वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रस्ट कॉलोनी में गंदगी और कूड़े के ढेर से परेशान स्थानीय निवासी, संक्रामक बीमारियों का मंडरा रहा खतरा

ट्रस्ट कॉलोनी में गंदगी और कूड़े के ढेर से परेशान स्थानीय निवासी, संक्रामक बीमारियों का मंडरा रहा खतरा

​डलोजी रोड से ट्रस्ट कॉलोनी जाने वाले रास्ते का हाल

डलोजी रोड से ट्रस्ट कॉलोनी की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर कूड़े के ढेर और भीषण गंदगी स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। मुख्य रास्ते पर कचरा जमा होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। निवासियों का कहना है कि यहां अक्सर भारी गंदगी फैली रहती है, जिससे मच्छरों, मक्खियों और सड़न के कारण गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना रहता है।

​वार्ड काउंसलर के प्रयासों के बावजूद स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाल ही में वार्ड काउंसलर नमन महाजन के निर्देश पर यहां से छह ट्राली कूड़ा उठवाया गया था और शुरुआती हिस्से की सफाई भी कराई गई थी। हालांकि, लोगों का मानना है कि यह केवल एक अस्थायी राहत है। स्थानीय निवासी करण कुंदरा ने बताया कि इस रास्ते पर लगातार गंदगी फैलाई जा रही है, जबकि इसके ठीक पीछे स्कूल स्थित है जहां से रोजाना छोटे बच्चे और कॉलोनी के लोग गुजरते हैं।

​दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ियों द्वारा कचरा फेंकने की समस्या

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि रात के समय कुछ फास्ट फूड विक्रेता, रेहड़ी वाले और स्थानीय दुकानदार अपना सारा कचरा और प्लास्टिक की थैलियों में बंद कूड़ा यहीं फेंक कर चले जाते हैं। बार-बार अपील करने के बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखें ताकि रोज आने वाली ट्राली में ही कचरा डाला जा सके।

​प्रशासन और नगर निगम से स्थायी स्वीपर की मांग

कॉलोनी के एक अन्य निवासी ने बताया कि डलोजी रोड ऑपोजिट ओल्ड स्टीम कोर्ट के पास पूरे शहर का कचरा फेंका जाता है। नगर निगम और स्वच्छ भारत ऐप के माध्यम से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्थायी तौर पर सफाई कर्मचारी (स्वीपर) तैनात किया जाए और कचरा उठाने के सिस्टम को दुरुस्त किया जाए, ताकि बरसात के इस मौसम में किसी बड़ी महामारी को फैलने से रोका जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!