वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पेंशनरों का बड़ा ऐलान: 13 सितंबर को कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के घर का होगा घेराव

पेंशनरों का बड़ा ऐलान: 13 सितंबर को कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के घर का होगा घेराव

​पठानकोट में पंजाब पेंशनर एंड मुलाजिम सांझा मंच की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पंजाब सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी 13 तारीख को बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त डीएसपी और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पंजाब पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पठानकोट, गुरदयाल सिंह सैनी ने बताया कि सरकार मुलाजिमों और पेंशनरों के अधिकारों पर डाका डाल रही है.

​सांझे फ्रंट का आरोप है कि सरकार ने चुनाव से पहले पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और डीए (DA) देने जैसे जो वादे किए थे, वे सभी झूठे साबित हुए हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई और भत्तों के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि कर्मचारियों और पेंशनरों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है. इन सभी मांगों को लेकर 13 तारीख को पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के घर का घेराव किया जाएगा, जिसमें राज्यभर से तमाम मुलाजिम, पेंशनर और विभिन्न जत्थबंदियों के सदस्य भारी संख्या में शामिल होंगे.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!