भटियात के पोलैंड बुलाना में बंद सड़क का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया जायजा, दिए निर्देश
चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलैंड बुलाना (गोला रोड) में बारिश के कारण पहाड़ दरकने से सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय जनजीवन ठप हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत टांडा और शिमला जाने वाले गंभीर मरीजों तथा बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंचकर सड़क की बदहाली का जायजा लिया और अधिकारियों को तुरंत राहत के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बरसात के कारण पोलैंड पॉइंट पर बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और पूरा पहाड़ सड़क पर आ जाता है। स्थानीय नागरिकों और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के लिए यह रास्ता लाइफलाइन है, लेकिन बार-बार रास्ता बंद होने से मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
लोक निर्माण विभाग को दिए एक और मशीन तैनात करने के निर्देश
मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग को तुरंत एक और मशीन तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि मलबा हटाकर रास्ता जल्द से जल्द साफ किया जा सके। विभाग द्वारा पहले से ही दो मशीनें स्थाई तौर पर लगाई गई हैं, लेकिन हालात को देखते हुए एक अतिरिक्त मशीन और तैनात की जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बरसात थमने के बाद इस पूरे पहाड़ी हिस्से पर मिट्टीिकेशन (प्रोटेक्शन) का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।












