वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डलहौजी रोड पर प्रवासियों का अवैध कब्जा, कार्रवाई के नाम पर प्रशासन खामोश

डलहौजी रोड पर प्रवासियों का अवैध कब्जा, कार्रवाई के नाम पर प्रशासन खामोश

​डलहौजी रोड पर पिछले कई वर्षों से प्रवासियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ रह रहे लोग राजस्थान और अन्य विभिन्न राज्यों से आकर बसे हैं, जिन्हें इस स्थान पर रहते हुए 20 से 40 साल तक का समय हो चुका है।

​पत्रकार रैक्सन डेविड द्वारा की गई पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इन लोगों के पास यहां रहने के लिए कोई वैध अनुमति या कमेटी की पर्ची नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय-समय पर अधिकारी केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं, लेकिन इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।

​मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच ये लोग सड़क किनारे किसी तरह अपना सामान लगाकर और गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। बिना किसी वैध अनुमति के इतने लंबे समय से सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा जारी रहना और इस पर प्रशासन की खामोशी कई बड़े सवाल खड़े करती है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!