वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पूंछ के सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त: भारी मात्रा में आईईडी और विस्फोटक बरामद

पूंछ के सुरनकोट में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, भारी मात्रा में आईईडी और गोला-बारूद बरामद

​पूंछ/सुरनकोट:सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले की सुरनकोट तहसील के दराबा इलाके में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। आतंकियों के इस ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों की इस समय रहते की गई कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी अनहोनी टल गई है।

​अधिकारियों के अनुसार, खुफिया तंत्र से दराबा क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी और विस्फोटक सामग्री छिपाए जाने की सटीक जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही भारतीय सेना, एसओजी (SOG) और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को घेरकर एक तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया।

​बरामद की गई सामग्री:

  • ​गमला टाइप आईईडी: 1
  • ​गोल आईईडी: 1
  • ​छोटे आईईडी: 4
  • ​मोटोरोला वायरलेस सेट: 1
  • ​एके-47 के कारतूस: 7 राउंड एवं अन्य गोला-बारूद

​सुरक्षा बलों ने बरामद सभी आईईडी और सैन्य सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। इस सफलता के बाद एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी अन्य संभावित खतरे को समय रहते बेअसर किया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!