वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में दर्दनाक सड़क हादसा: बारिश के बीच अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

बारिश के बीच पेड़ से टकराई बाइक, ज्वैलरी शोरूम के 23 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत

​पठानकोट / शाहपुरकंडी: पठानकोट में मूसलाधार बारिश के दौरान मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​पंगोली चौक से लौटते समय हुआ हादसा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम आदित्य शर्मा (23), पुत्र दिनेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 6, मामून गुरचाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कांगड़ा के गांव महमू का रहने वाला था तथा पठानकोट स्थित एक बड़े ज्वैलरी शोरूम में काम करता था।

​मंगलवार रात करीब 8:30 बजे विक्रम अपनी मोटरसाइकिल (HP-38-J-2027) पर किसी काम के सिलसिले में पंगोली चौक की ओर गया था। लौटते समय अचानक तेज बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आदित्य को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहपुरकंडी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक के साथी सूरज (निवासी मामून गुरचाल) से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

​मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI धर्मपाल ने बताया कि शाहपुरकंडी पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु के तहत धारा 194 BNSS (और संबंधित धाराओं) के तहत कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!