वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: भीषण गर्मी में वार्ड 21 के लोगों को मिली बड़ी राहत, आप नेता विभूति शर्मा ने किया 200 KV के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

आम आदमी पार्टी के नेता विभूति शर्मा ने वार्ड नंबर 21 में नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बिजली कट से राहत

पठानकोट:भीषण गर्मी के इस मौसम में वार्ड नंबर 21 के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता विभूति शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है।

​वार्ड के नगर निगम (MC) कीर्ति शर्मा की मौजूदगी में आप नेता विभूति शर्मा ने विधिवत रूप से रिबन काटकर 200 KV क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, इलाके की काफी समय से खराब और पुरानी बिजली की तारों को पूरी तरह से बदलकर नई तारें भी बिछाई गई हैं।

​इस मौके पर नगर निगम (MC) कीर्ति शर्मा ने बताया कि लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण वार्ड में बार-बार बिजली कट लग रहे थे, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान थे। इस सफल कार्य के पूरा होने पर एमसी कीर्ति शर्मा ने आप नेता विभूति शर्मा के साथ-साथ हरप्रीत सिंह बिल्ला, सुनील बॉबी, केशव और हैप्पी नीतीश का विशेष रूप से धन्यवाद प्रकट किया।

​वार्ड वासियों ने भी इस समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पिछले 3-4 दिनों से बिजली न आने के कारण लोग काफी हताश थे, लेकिन अब नया ट्रांसफार्मर लगने से उन्हें इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!