वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुजानपुर में बिजली की तारें चोरी करता चोर रंगे हाथों काबू, लोगों ने पुलिस को सौंपा

पठानकोट: सुजानपुर में बिजली की तारें चुराता चोर रंगे हाथों काबू, लोगों ने पुलिस को सौंपा

सुजानपुर (पठानकोट), 20 जून: सुजानपुर के कश्मीरी मोहल्ला में उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय निवासियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिजली की लाइन से तार काट रहे एक चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। गुस्से में आए लोगों ने आरोपी को पकड़कर तुरंत सुजानपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

दो बंडल तार काट चुका था आरोपी

​मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीरी मोहल्ला के निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनके भाई रमन कुमार ने आरोपी को खंभे से बिजली की तारें काटते हुए देखा था। आरोपी ने तब तक तारों के दो बड़े बंडल तैयार कर लिए थे। जब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की, तो उसने अजीबोगरीब बहाना बनाते हुए कहा कि उसे किसी ने कहा था कि उन्हें तारों की जरूरत है, इसलिए वह इन्हें काट रहा है।

इलाके में चोरियों से परेशान हैं लोग

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 15-20 दिनों के भीतर सुजानपुर और आसपास के इलाकों में चोरी की करीब 15 से 20 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कश्मीरी मोहल्ला और पास की ग्रीन सिटी कॉलोनी में भी चोरों ने आतंक मचा रखा है, जहाँ दो घरों से पानी की मोटरें और महंगी टोंटियां चोरी हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और इन चोरों पर सख्त नकेल कसी जाए।

पुलिस कर रही है पूछताछ

​मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कश्मीरी मोहल्ला में बिजली की तार चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को राउंड-अप (हिरासत में) कर लिया है। पुलिस ने मौके से चोरी की गई तारों का बंडल भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि इलाके में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!