पठानकोट: युवराज मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार, SMO दफ्तर पहुंचे परिजन

पठानकोट : पठानकोट के बहुचर्चित युवराज मौत मामले में आज उस समय नया मोड़ आया जब मृतक के परिजन और स्थानीय लोग पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट लेने सिविल अस्पताल पहुंचे। युवराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है और सभी की नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या खुलासा होता है।

अधिकारी मीटिंग में व्यस्त, सच आना बाकी
जब मीडिया टीम और परिजन इस मामले की जानकारी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लेने के लिए सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) के दफ्तर पहुंचे, तो वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि SMO साहब इस समय एक आवश्यक मीटिंग में व्यस्त हैं। कर्मचारियों ने आश्वासन दिया है कि मीटिंग खत्म होते ही रिपोर्ट के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।

जल्द होगा मामले का खुलासा
इस संवेदनशील मामले को लेकर परिजनों में भारी उत्सुकता और न्याय की मांग देखी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस केस में सच जानने के लिए सीएमओ (CMO) साहब या एसएमओ (SMO) से जल्द ही सीधी बातचीत की जाएगी, ताकि युवराज की मौत का असल कारण जनता के सामने आ सके।








