वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​6 महीने में पैसे डबल करने का झांसा देकर 10.75 लाख की ठगी, मामला दर्ज

पैसे डबल करने का झांसा देकर 10.75 लाख की ठगी, मामला दर्ज

बहरामपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

बहरामपुर (गुरदासपुर):विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते थाना बहरामपुर क्षेत्र के गांव दोदवा में पैसे डबल करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

​इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बहरामपुर साहिल पठानिया ने बताया कि उमेश कुमार पुत्र पारस राम, निवासी गांव दोदवा ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक शातिर व्यक्ति ने उसे मात्र 6 महीने में पैसे दोगुने (डबल) करने का लालच दिया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने उसे कुल 10 लाख 75 हजार रुपये सौंप दिए, जिसके बाद आरोपी ने न तो पैसे डबल किए और न ही मूल रकम वापस की।

कमांड सेंटर गुरदासपुर ने की मामले की जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उप कप्तान पुलिस कमांड सेंटर (गुरदासपुर) द्वारा इसकी विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा है।

पठानकोट के आरोपी पर केस दर्ज

थाना प्रभारी साहिल पठानिया के मुताबिक, जांच रिपोर्ट और पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पंकज रखवाल पुत्र बिशन सिंह, निवासी झेला आमदा (थाना तारागढ़, जिला पठानकोट) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!