वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रानीपुर चिकला में ‘आप’ उम्मीदवार साहब सिंह साबा के पक्ष में चुनावी जनसभा, स्वर्ण सिंह सलारिया हुए शामिल

रानीपुर चिकला में ‘आप’ उम्मीदवार साहब सिंह साबा के पक्ष में चुनावी जनसभा, स्वर्ण सिंह सलारिया हुए शामिल

साहब सिंह साबा को बताया जनता का सच्चा सेवक, भारी जनसमूह ने किया सलारिया का भव्य स्वागत

सुजानपुर: हलका सुजानपुर के गांव रानीपुर चिकला में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का माहौल पूरी तरह से आम आदमी पार्टी (AAP) के पक्ष में रंग गया है। यहाँ ‘आप’ के जिला परिषद उम्मीदवार साहब सिंह साबा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब चेयरमैन स्वर्ण सिंह सलारिया विशेष रूप से पहुंचे।

​विपक्ष साफ, एकतरफा है माहौल: सलारिया

स्वर्ण सिंह सलारिया ने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गांव में माहौल पूरी तरह ‘एकतरफा’ है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल का यहाँ कोई वजूद नहीं बचा है। लोगों ने पिछले 70 सालों में सबको देख लिया है, लेकिन अब जनता का भरोसा केवल आम आदमी पार्टी पर है जिसने बिजली फ्री करके आम लोगों को बड़ी राहत दी है।”

​विकास कार्यों की गारंटी

गांव की प्रमुख समस्याओं पर बोलते हुए सलारिया ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नाले और शमशान घाट की जो समस्या है, उसे सरकार प्राथमिकता पर बनाएगी। उन्होंने मंच से गारंटी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने नहीं बनाया तो साहब सिंह साबा बनाएगा, और अगर साबा नहीं बना पाया तो स्वर्ण सलारिया अपने पल्ले से ये काम करवाएगा।”

­

​साबा ने मांगा सहयोग, जीत का जताया भरोसा

इस मौके पर उम्मीदवार साहब सिंह साबा ने कहा कि उन्हें रानीपुर चिकला में जो प्यार और सम्मान मिला है, वे उसके ऋणी रहेंगे। उन्होंने वादा किया कि जीतने के बाद वे एक बेटे की तरह गांव की सेवा करेंगे। साबा ने 14 तारीख को ‘झाड़ू’ के निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की।

​ये रहे मौजूद

इस मौके पर किसान विंग के जिला प्रधान बलजिंदर सिंह बंटी, ब्लॉक समिति मेंबर गुरदीप सिंह, चमेल सिंह, रचपाल सिंह, ठाकुर समीर सिंह, मनिंदर सिंह, नज़र सिंह और जगदीश सिंह समेत भारी संख्या में ग्राम निवासी मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!