वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोपालधाम गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर हवन का आयोजन, विधायक अश्विनी शर्मा ने की शिरकत

गोपालधाम गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर हवन का आयोजन, विधायक अश्विनी शर्मा ने की शिरकत

 

​पठानकोट के सर्कुलर रोड स्थित गोपालधाम गौशाला में गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर विशेष रूप से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और भव्य कार्यक्रम में पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर हवन यज्ञ में पूर्णाहूति डाली और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौशाला प्रबंधन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गोपाष्टमी से एक दिन पूर्व हवन यज्ञ के साथ की गई है, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों और गौ सेवकों ने भारी संख्या में भाग लिया।

​इस अवसर पर विधायक अश्विनी शर्मा ने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वोपरि है और हमारे शास्त्रों में भी गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौमाता के भीतर 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन में गौ सेवा को प्राथमिकता दे। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि कुछ लोग चुनाव या दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे प्लास्टिक खाने के कारण बेजुबान पशुओं को गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसा करने से बचें और गौशालाओं से जुड़कर गौ सेवा में अपना योगदान दें।

​गोपालधाम गौशाला के प्रधान और अन्य प्रबंधकों ने बताया कि 17 तारीख को गोपाष्टमी का मुख्य पर्व बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 4 बजे से ही गोशाला में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर व प्रसाद का वितरण होगा। प्रबंधन समिति ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे परिवार सहित इस पावन पर्व पर गौशाला पहुंचे, गौ पूजन करें और गोपाष्टमी के इस पवित्र अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!