SRKP Sr. Sec. School, Bungal में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

Bungal :(19 अक्टूबर) SRKP Sr. Sec. School, Bungal में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कक्षा नवी व दसवीं की छात्राओं ने श्री राम के अयोध्या आगमन को नृत्य के साथ दर्शा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विद्यार्थियों ने दीया सजावट, कार्ड मेकिंग, पोस्टर व स्लोगन लेखन, रंगोली और कैंडल डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा ने सबको परंपरा, सृजनशीलता और पर्यावरण–अनुकूल उत्सव का संदेश दिया।
इस अवसर पर डायरेक्टर कुनाल शर्मा, प्रिंसिपल रीना शर्मा, राशी शर्मा व अन्य अध्यापक भी उपस्थित हुए।








