प्रदेश सचिव बने विनय छींटा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर डॉ बिंदल का जताया आभार

सिरमौर :(कपिल शर्मा) 18 अक्टूबर, रेणुका विधानसभा के क्षेत्र के तेज़ तर्रार युवा नेता पूर्व में विद्यार्थी परिषद JNU के संगठन मंत्री रहे विनय छींटा को राज्य सचिव युवा मोर्चा बनाया गया है विनय छींटा एकमात्र युवा है रेणुका से जिसको प्रदेश की टीम में स्थान मिला है ! इस से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है विनय छींटा एक सामाजिक छवि के साथ साथ संगठन कौशल के लिए जाने जाते है !
प्रदेश प्रवक्ता रहते इन्होंने शानदार काम किया है समाज क्षेत्र के मुद्दे प्रमुखता से रखे है इसी कारण उनका क़द बढ़ा है

उन्होंने इस जीमेवारी के लिये प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का विशेष धन्यवाद किया है उन्होंने कहा की प्रदेश में युवा समाज के हितों की लड़ाई लड़ेंगे संगठन हित कों प्रमुखता देंगे समाज के मुद्दों पर काम करेंगे साथ में उन्होंने ज़िला सिरमौर के शीर्ष नेतृत्व के साथ रेणुका विधान सभा के भाजपा नेतृत्व का आभार जताया ।








