वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय गिरा श्रद्धालु, मौके पर ही तोड़ा दम”

दियोटसिद्ध हादसा: बाबा के दर्शन को जा रहे होशियारपुर के श्रद्धालु की मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

 

हमीरपुर/दियोटसिद्ध: हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां माथा टेकने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय व्यक्ति अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

दर्शन के दौरान हुआ हादसा

​मृतक की पहचान विजय कुमार (55), पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा (मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच विजय कुमार मंदिर परिसर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गए। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

हार्ट अटैक की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

​हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि प्राथमिक दृष्टि में मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना माना जा रहा है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि श्रद्धालु को ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ आया हो सकता है। संभावना है कि अटैक के कारण वह बेसुध होकर गिरे और चोट लगने से स्थिति और बिगड़ गई।

अधिकारी का बयान:

“पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।”

लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!