पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन ने तारागढ़ में व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

पठानकोट, 21 मार्च 2026: पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा तारागढ़ बेगोवाल, हलका भोआ (जिला पठानकोट) में व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और प्रशासन के साथ उनका सीधा संवाद स्थापित करना था।
यह बैठक एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के जिला चेयरमैन डॉ. अनिल भारद्वाज, ट्रेड विंग के जिला अध्यक्ष विकास सैनी और भोआ हलके की चेयरपर्सन करनदीप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंजाब ट्रेड विंग के अध्यक्ष एवं ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर विशेष रूप से चंडीगढ़ से तारागढ़ पहुंचे।

व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ गंभीर मंथन
बैठक के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और व्यापारिक चुनौतियों को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन लगातार इस तरह की बैठकों के माध्यम से व्यापारियों और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास कर रहा है।

सरकार की नीतियों की दी जानकारी
बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों के तहत व्यापारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार व्यापारिक हितों की रक्षा और उद्योगों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ये रहे उपस्थित:
इस विशेष बैठक में चेयरमैन नरेश सैनी, बेगोवाल की सरपंच निशा देवी, सतीश महेंद्रू और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ-साथ पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के स्टेट मेंबर धर्मेंद्र शेरू भी विशेष रूप से चंडीगढ़ से शामिल हुए।








