कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने धारकलां में ‘ग्रीन मिशन पंजाब’ के तहत नवनिर्मित रेस्ट हाउस का किया उद्घाटन
- 65 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ रेस्ट हाउस, पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र
- धारकलां क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान, ‘रंगला पंजाब’ मिशन को मिलेगा बढ़ावा: कटारूचक्क

पठानकोट, 20 मार्च 2026:जिला पठानकोट के पर्यटन मानचित्र पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया। पंजाब सरकार द्वारा ‘ग्रीन मिशन पंजाब’ के तहत करीब 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित वन विभाग के रेस्ट हाउस (धारकलां) का उद्घाटन आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा किया गया। यह रेस्ट हाउस न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि इस पहाड़ी क्षेत्र को एक विशिष्ट पहचान भी दिलाएगा।

पर्यटन और विकास को लगेंगे पंख
उद्घाटन समारोह के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पठानकोट का धारकलां क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ‘मिनी गोवा’ और ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा, “कुछ समय पहले हमने यहाँ पुराने रेस्ट हाउस को अपग्रेड करने और नए निर्माण का कार्य शुरू किया था, जिसे आज 65 लाख रुपये की लागत से पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया है।”
मंत्री महोदय ने आगे कहा कि पहले यहाँ कमरों की कमी के कारण बाहर से आने वाले पर्यटकों को भारी असुविधा होती थी, लेकिन अब इस आधुनिक रेस्ट हाउस के बनने से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

‘रंगला पंजाब’ की दिशा में बड़ा कदम
कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के विजन की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और वन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पंजाबियों और देशवासियों से अपील की कि वे एक बार धारकलां के इस खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र का दौरा जरूर करें।

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर पर्यटन विभाग पंजाब के डायरेक्टर संजीव तिवारी, रेंज ऑफिसर (धारकलां) बख्शीश कुमार, रेंज ऑफिसर (दुनेरा) अश्वनी कुमार, वाइल्ड लाइफ रेंज ऑफिसर जंग बहादुर, जिला अध्यक्ष एससी विंग रोशन लाल भगत, ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार, सोहन लाल शाहपुरकंडी, मुकेश कुमार, सरपंच (अवां) करतार चंद, सरपंच विक्की (भूण), सरपंच बलवंत सिंह (धार), ब्लॉक प्रधान केवल, पूर्व सरपंच दर्शन, सरपंच दर्शन लाल (पलाह) सहित आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








