क्या जी खान ने गुपचुप रचा ली शादी? जैस्मिन अख्तर के साथ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर जी खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। इन तस्वीरों में जी खान के साथ पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस जैस्मिन अख्तर नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इन 5 तस्वीरों में दोनों एक शादीशुदा जोड़े (Married Couple) की तरह पोज दे रहे हैं, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी शादी की खबरें तेज हो गई हैं।

’17 मार्च’ को लेकर सस्पेंस
जी खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— “Locked on 17th March” और साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी लगाया है। इस सस्पेंस भरे कैप्शन ने फैंस को दो गुटों में बांट दिया है। जहां कुछ फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह उनके किसी आने वाले नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है।
सोनम बाजवा के नाम पर हो रही खिंचाई
जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर जी खान की ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। दरअसल, जी खान अक्सर अपने इंटरव्यूज और लाइव शोज में एक्ट्रेस सोनम बाजवा के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते रहे हैं। लुधियाना के एक हालिया शो में जब उन्होंने ‘गुड न्यूज’ देने की बात कही थी, तब भीड़ ने सोनम बाजवा के नाम के नारे लगाए थे। अब जैस्मिन के साथ तस्वीरें देखकर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “जी खान की आंखें याद आएं तो रोना मत।”

कौन हैं जैस्मिन अख्तर?
जैस्मिन अख्तर पंजाबी इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। वह एक मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो पिछले कुछ समय से कई म्यूजिक वीडियो में अपने स्टाइल और लुक्स के लिए चर्चा बटोर रही हैं।
बड़ा सवाल: अब सबकी नजरें 17 मार्च पर टिकी हैं। क्या जी खान वाकई अपनी ‘बैचलर लाइफ’ को अलविदा कह चुके हैं या यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है? इसका खुलासा उसी दिन होगा।








