वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड: आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो, हत्या में खालिस्तानियों का हाथ होने से किया इनकार

नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड: आतंकी पन्नू की सफाई, कहा- ‘खालिस्तानियों का हत्या से कोई लेना-देना नहीं’

ओटावा/नई दिल्ली: कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की नृशंस हत्या के मामले में अब प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के सरगना और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का बयान सामने आया है। पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर इस हत्याकांड में खालिस्तान समर्थकों का हाथ होने से साफ इनकार किया है।

‘भारत से जुड़ सकते हैं तार’ – पन्नू का आरोप

​जारी वीडियो में पन्नू ने रक्षात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि खालिस्तान एक “राजनीतिक विचारधारा” है और खालिस्तानी किसी की हत्या नहीं करते। उसने दावा किया कि नैन्सी की मौत के बाद खालिस्तान समर्थकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। पन्नू ने उल्टे भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि इस हत्या की जांच में इसके तार भारत से जुड़े मिल सकते हैं।

​उसने इस मामले की तुलना हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से करते हुए आरोप लगाया कि कई एजेंसियां माहौल बिगाड़ने के लिए हत्याएं करवा रही हैं। पन्नू के मुताबिक, नैन्सी की हत्या का इस्तेमाल खालिस्तान के खिलाफ एक नकारात्मक नैरेटिव (विमर्श) बनाने के लिए किया जा रहा है।

क्या था पूरा मामला?

​ज्ञात हो कि 3 मार्च की रात करीब 9:30 बजे कनाडा में नेन्सी ग्रेवाल पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने काम से लौट रही थीं। हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नैन्सी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती थीं।

जांच के घेरे में खालिस्तानी एंगल

​हालांकि पन्नू इस मामले में अपनी सफाई दे रहा है, लेकिन कनाडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नैन्सी अक्सर अपने वीडियो में कट्टरपंथ और अलगाववाद के खिलाफ बोलती थीं, जिसके कारण जांच का एक सिरा खालिस्तानी कट्टरपंथियों की ओर भी घूम रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!