वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मिडल ईस्ट में युद्ध के बादल: अमृतसर और दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का चक्का जाम, हजारों यात्री फंसे

मिडल ईस्ट में युद्ध के बादल: अमृतसर और दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का चक्का जाम, हजारों यात्री फंसे

अमृतसर/नई दिल्ली:मिडल ईस्ट (मध्य-पूर्व) में ईरान-इजरायल के बीच गहराते युद्ध के संकट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर जारी सैन्य ऑपरेशनों ने वैश्विक विमानन क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) पर लगे प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे एशिया और मिडल ईस्ट के देशों में तनाव चरम पर है।

अमृतसर एयरपोर्ट: कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

​अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कई महत्वपूर्ण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: अमृतसर से चलने वाली उड़ान संख्या 192, 138, 137 और 191 को रद्द किया गया है।
  • स्पाइसजेट: दुबई जाने वाली एसजी 56/55 उड़ानें ठप रहीं।
  • एयर इंडिया: अमृतसर-लंदन (गैटविक) मार्ग पर चलने वाली उड़ान एआई-169 और वापसी की उड़ान एआई-170 को भी रद्द करना पड़ा है।
  • इंडिगो: शारजाह-अमृतसर (1427/28) सहित दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की कई उड़ानें रद्द रहीं।
  • अन्य: कतर एयरवेज की दोहा-अमृतसर उड़ान पर भी ब्रेक लगा है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी असर, 138 उड़ानें रद्द

​संकट का असर देश की राजधानी में भी देखने को मिला, जहाँ सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस पाबंदियों के चलते कुल 138 उड़ानें रद्द की गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दक्षिण-पूर्व एशिया (कुआलालम्पुर और सिंगापुर) की उड़ानें अपने निर्धारित समय और योजना के अनुसार चलती रहीं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर का बयान: “यात्री न हों परेशान”

​अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया:

​”मिडल ईस्ट की उड़ानों में अनिश्चितता जरूर है, लेकिन दक्षिण-पूर्व की उड़ानें सामान्य हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी, सी.आई.एस.एफ. और अन्य कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। हमने यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए एक ‘ट्रांसपेरेंसी प्रोग्राम’ तैयार किया है ताकि किसी को भी सूचना के अभाव में परेशानी न हो।”

यात्रियों के पास क्या हैं विकल्प?

​एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें संबंधित एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक उड़ानों (Re-booking) में सीट दी जा रही है या फिर पूर्ण रिफंड (Refund) का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं, जबकि कई लोग तनावपूर्ण स्थिति के कारण एयरपोर्ट तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!