वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और अश्विनी शर्मा ने क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी समस्या का किया समाधान

नलूंगा अंडरपास का तोहफा: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और अश्विनी शर्मा ने क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी समस्या का किया समाधान

पठानकोट: सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में गुड़ा नलूंगा अंडरपास के निर्माण और मार्ग को सुचारू रूप से खोलने की घोषणा की गई। इस कदम से देहाती मंडल के दर्जनों गांवों को सेना क्षेत्र के कारण होने वाली आवाजाही की पाबंदियों से मुक्ति मिलेगी।

सेना की पाबंदियों से अब मिलेगी राहत

​जनसभा को संबोधित करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि नलूंगा-मीरथल मार्ग सेना के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण रात 9:30 बजे के बाद बंद हो जाता था। बीमारों और आपातकालीन कार्यों के लिए यह एक बड़ी बाधा थी। उन्होंने कहा, “मैंने 2022 में वादा किया था कि इस समस्या को जड़ से खत्म करूँगा, और आज केंद्र सरकार के सहयोग से हम इसे पूरा कर रहे हैं।”

रेलवे और केंद्र का बड़ा सहयोग: रवनीत बिट्टू

​केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अंडरपास की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे और रक्षा मंत्रालय के आपसी समन्वय से इस प्रोजेक्ट को गति दी गई है ताकि स्थानीय किसानों और आम जनता को बिना किसी रोक-टोक के 24 घंटे रास्ता मिल सके।

जनता ने जताया आभार

​इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय निवासियों ने रेल मंत्री और अश्विनी शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि अश्विनी शर्मा के अटूट प्रयासों और रवनीत बिट्टू की सक्रियता ने क्षेत्र की एक “नामुमकिन” लगने वाली समस्या को मुमकिन कर दिखाया है।

प्रमुख उपस्थिति

​इस अवसर पर ठाकुर सुभाष, श्रीमती रेखा शर्मा सहित जिला भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!