शिवसेना (पंजाब) के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सूरी अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

पठानकोट: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में शिवसेना (पंजाब) के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सूरी अपने समर्थकों और पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
पार्टी की नीतियों और सीएम मान के काम से प्रभावित
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राकेश सूरी और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि राकेश सूरी मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों और आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा:
- 300 यूनिट मुफ्त बिजली से जनता को बड़ी राहत मिली है।
- सीएम हेल्थ योजना के तहत परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है।
- महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा भी आगामी बजट सत्र तक पूरा होने की उम्मीद है।

पूरी टीम का हुआ स्वागत
राकेश सूरी के साथ विजय लवाना (उपाध्यक्ष), राज नारायण, राकेश और हैरी समेत कई प्रमुख साथी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के किसान विंग के प्रधान बंटी ने भी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘श्री अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।









