वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पुलिस कहती रही ‘थाने चलो’, निहंग ने निकाल ली कृपाण; पठानकोट चौक पर घंटों मची अफरा-तफरी

पठानकोट चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस के सामने निहंग ने निकाली कृपाण, एएसपी की मौजूदगी में भी नहीं पकड़ा जा सका

पठानकोट चौक पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मामूली झगड़े के बाद मौके पर पहुँची पुलिस के सामने ही एक निहंग सिंह ने अपनी कृपाण निकाल ली। हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस समय निहंग सिंह कृपाण लहराते हुए पुलिस को ललकार रहा था, उस समय एएसपी (नॉर्थ) अशोक मीणा और उनकी टीम वहां मौजूद थी, लेकिन पुलिस निहंग को काबू नहीं कर सकी।

प्रवासियों और पंजाबी युवक का विवाद बना जड़

​सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत कुछ प्रवासी लोगों द्वारा एक पंजाबी युवक के साथ की गई मारपीट से हुई थी। खबर मिलते ही कुछ निहंग सिंह भी वहां पहुंच गए। मारपीट की सूचना पर थाना-8 की पुलिस और एएसपी नॉर्थ अशोक मीणा अपने गनमैन के साथ मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे थे।

पुलिस के सामने ही चली गाली-गलौज

​मौके पर मौजूद चश्मदीदों और राहगीर द्वारा बनाए गए  तस्वीर में देखा जा सकता है कि पुलिस टीम की मौजूदगी के बावजूद एक निहंग सिंह उग्र हो गया। उसने अपनी कृपाण बाहर निकाल ली और पुलिस टीम की तरफ इशारा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। हालाँकि, एक पुलिसकर्मी ने उसे शांत करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन निहंग सिंह लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए था।

थाने जाने को लेकर हुई बहस

​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस निहंगों को थाने ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन निहंग सिंह अपनी बाइक पर ही थाने जाने की जिद पर अड़े थे। इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई।

“मामला मामूली था जिसे मौके पर ही सुलझा लिया गया।”

अशोक मीणा, एएसपी (नॉर्थ)

पुलिस की गाड़ी को चकमा देकर हुए फरार

​बताया जा रहा है कि काफी देर तक चले ड्रामे के बाद निहंग सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से चले गए। पुलिस की गाड़ी ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था और अब इलाके में शांति है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!