वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विवाह तय होने की खुशी मातम में बदली: पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय BSF को सौंपा लापता अभिषेक का शव

अखनूर में एक सप्ताह से लापता युवक का शव पाकिस्तान क्षेत्र में मिला, BSF को सौंपा गया

अखनूर:चिनाब दरिया के चंदिया घाट से एक सप्ताह पहले लापता हुए अखनूर के 23 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार का शव पाकिस्तान की सीमा में बरामद हुआ है। औपचारिकताओं के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने शव को बीएसएफ (BSF) के हवाले कर दिया।

क्या है मामला?

वार्ड नंबर 12, अखनूर निवासी अभिषेक कुमार करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने इस बाबत अखनूर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान उसकी बाइक चंदिया घाट के पास मिली थी, जिसके बाद से ही उसके चिनाब दरिया में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। अभिषेक स्थानीय दुकान पर काम करता था और हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी, जिससे घर में खुशी का माहौल था।

फ्लैग मीटिंग के बाद सौंपा गया शव

मंगलवार को बीएसएफ अधिकारियों को पाकिस्तानी समकक्षों से फोन पर सूचना मिली। शव के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही अखनूर पुलिस की टीम और परिजन आर.एस.पुरा सेक्टर के सुचेतगढ़ सीमा क्षेत्र पहुंचे।

​शाम करीब 7 बजे बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई। कानूनी और तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

देर रात बीएसएफ और पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार को चंदिया घाट पर किया जाएगा। इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!