बब्बू मान ने फिटनेस में सबको पछाड़ा, बिक्रम मजीठिया ने गले लगाकर दी बधाई

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता बब्बू मान अक्सर अपनी गायकी और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बब्बू मान से मुलाकात की, और मान का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखकर वे पूरी तरह हैरान रह गए।

पहली नजर में नहीं पहचान पाए मजीठिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और जानकारी के मुताबिक, बिक्रम मजीठिया ने बब्बू मान की फिटनेस की जमकर तारीफ की। मजीठिया ने कहा कि वे मान को पहली नजर में पहचान ही नहीं पाए। मान का यह नया लुक और फिट बॉडी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

गले मिलकर दी बधाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बब्बू मान के नए अवतार को देखकर बिक्रम मजीठिया ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। मान के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है और अब उनके जिम वर्कआउट के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।








